bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मोबाइल से ऑनलाइन चैटिंग

चंडीगढ़.mobile सोशल नेटवर्किग के लिए अब इंटरनेट के माध्यम से वेबसाइटों पर जाने की जरूरत भी नहीं रह गई है। मोबाइलअड्डा दुनिया की ऐसी पहला सोशल नेटवर्क बन गया है जिस पर मोबाइल से भी ऑनलाइन हुआ जा सकता है।

बिगअड्डा डॉट कॉम ने करीब 500 ऐसे मोबाइल डिवाइसेज के लिए प्रोग्राम तैयार कर लिए हैं जो कि इस मोबाइल नेटवर्किग को तकनीकी तौर पर सक्षम बनाते हैं। यह अपनी सर्विस देश भर में दे रहा है।

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी बिगअड्डा डॉट कॉम ने अपनी सोशल नेटवर्किग साइट को मोबाइल एनेबल बनाने के लिए एक साल तक टेक्नीकल रिसर्च की और रिसर्च के बाद जो परिणाम मिले, कंपनी उन्हें अब पेटेंट करवाने जा रही है। कंपनी के आईटी प्रोफेशनल्स की टीम ने कई नई टेक्नॉलोजी तैयार की, जो कि दुनिया की किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी के पास नहीं हैं।

दुनिया में कोई भी अन्य सोशल नेटवर्किग वेबसाइट मोबाइल से सोशल नेटवर्किग की हाइएंड सर्विस प्रदान नहीं करती। बिगअड्डा के सीओओ शिवानंदन पारे ने कहा कि फिर दुनिया को भारतीय आईटी प्रोफेशनल का लोहा मानना पड़ेगा। भारत में इंटरनेट और पीसी का दायरा अभी भी सीमित है जबकि मोबाइल धारकों की गिनती 30 करोड़ के पास पहुंचने वाली है। ऐसे में कंपनी ने अपनी सोशल नेटवर्किग साइट को मोबाइल के साथ जोड़ने के बारे में सोचा और परिणाम अच्छा ही रहा है।

कहीं भी-कभी भी : बिगअड्डा डॉट कॉम ने मोबाइल सर्विस कहीं भी-कभी भी, मंत्र के साथ शुरू की है, जिसमें आप मोबाइल फोन के साथ कहीं से भी ऑनलाइन हो सकते हैं। मोबाइलअड्डा, में सोशल नेटवर्किग के सभी मुख्य फीचर्स प्रदान किए जा रहे हैं, जिनमें दोस्तों की तलाश, उन्हें आमंत्रित करना, विभिन्न माध्यमों से दोस्तों से बातचीत करना, जिनमें टेक्सट, वॉयस और फोटो स्क्रिबल्स शामिल हैं।

कैसे काम करेगी
बिना किसी इंटरनेट के मोबाइल से एसएमएस भेजकर वेबसाइट पर ऑनलाइन हुआ जा सकता है और उसके बाद मैसेजिंग से लेकर स्क्रिबल्स तक भेजे जा सकते हैं। एक ही समय में कई दोस्त मोबाइल से भी सोशल नेटवर्किग कर सकते हैं।

बिगअड्डा डॉट कॉम पर प्रतिदिन 15 हजार से नई रजिस्ट्रेशन हो रही है और लॉन्च होने के एक साल के अंदर 20 लाख से अधिक यूजर्स बिगअड्डा डॉट कॉम पर आ चुके हैं। मोबाइल नेटवर्किग में रजिस्ट्रेशन भी प्रतिदिन हजारों में पहुंच गई है। यह सर्विस 19 अगस्त को ही लॉन्च की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: