bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

अंबानी बंधुओं की लड़ाई से भारत के विकास पर असर

लंदन. अंतरराष्ट्रीय सलाहकार कंपनी ऑक्सफोर्ड एनेलिटिका की राय है कि अंबानी बंधुओं के विवाद से भारत का विकास प्रभावित हो रहा है।

कुछ दिनों पहले हाई कोर्ट ने भी दोनों भाइयों को अपनी मां से राय लेने को कहा था। ऑक्सफोर्ड एनेलिटिका ने भारत पर तैयार नोट में कहा है कि मुकेश और अनिल अंबानी दुनिया के सबसे रईस लोगों में हैं।

अब उनका झगड़ा भारत की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर डाल सकता है, क्योंकि इससे ऊर्जा क्षेत्र में नियमों की अनिश्चितता जन्म ले रही है। गैस क्षेत्र में निवेश लंबित हो रहा है।

आक्सफोर्ड एनेलिटिका की राय में अनिल अंबानी को राजनीतिक संपर्को के कारण अभी फायदा हो सकता है, लेकिन भाजपा सत्ता में आई तो उनके हित प्रभावित हो सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: