मेलबोर्न.
एंड्रयू साइमंड्स की किस्मत में अच्छी है। टीम मीटिंग की बजाय मछली पकड़ने को तरजीह देने के कारण यह ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर भले ही भारत दौरे की टीम से बाहर रहें, लेकिन इसके बावजूद वे अपने घर पर रहते हुए करोड़ों कमाएंगे।
संडे टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार सामइंड्स भारत दौरे पर आते या नहीं इसका फैसला नहीं हुआ है, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें अनुबंध का पूरा पैसा देगा। इसके अलावा उन्हें उन मैचों की फीस भी दी जाएगी, जिनका वे हिस्सा नहीं होंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में वनडे से पहले टीम मीटिंग में भाग लेने की बजाय मछली पकड़ने जाने के कारण साइमंड्स को सीरीज से हटा दिया गया था। माना जा रहा है कि उन्हें भारत दौरे पर भी टीम में शामिल नहीं किया जाएगा, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अगले तीन महीने तक मैदान पर उतरे बिना भी वे करीब दो लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई करेंगे।
सीए प्रवक्ता पीटर यंग ने इस बात की पुष्टि की कि साइमंड्स इस पीरियड की पूरी राशि हासिल करेंगे, जो इस बात का सबूत है कि बोर्ड इस क्रिकेटर को खोना नहीं चाहता। यंग ने कहा कि साइमंड्स अनुबंधित खिलाड़ी हैं और इस समय रिहेबिनेशन प्रोग्राम से गुजर रहे हैं, इसलिए उन्हें पूरा भुगतान किया जाएगा। हम इस मामले में वही नीति अपना रहे हैं, जो चोटिल खिलाड़ी के मामले में अपनाई जाती है।