bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सोनिया आज करेंगी चुनावी शंखनाद

जयपुर. sonia कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को राज्य के एक दिन के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे बीकानेर एवं देवली में रैलियों को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रचार अभियान का शंखनाद करेंगी।

वे बीकानेर के पास बरसिंहसर में लिग्नाइट परियोजना की आधारशिला भी रखेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.सी.पी. जोशी ने बताया कि सोनिया गांधी सुबह 11:30 बजे हेलिकॉप्टर से बीकानेर पहुंचेंगी।

दोपहर दो बजे बाद वे टोंक जिले के देवली कस्बे में कांग्रेस रैली को संबोधित करेंगी। जोशी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी का राजस्थान दौरा भी इसी महीने होने की संभावना है। प्रदेश कांग्रेस बीकानेर एवं कोटा संभाग को छोड़कर अन्य किसी संभाग में राहुल गांधी का दौरा तय कराने के प्रयास में है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: