News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे मोर्चे की कवायद को आज सफलता मिली। तय हुआ कि भाकपा, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी और छमुमो तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ेगे।
चारों दलों के प्रतिनिधियों की रविवार को बैठक हुई। भाजपा और कांग्रेस से निपटने के लिए चारों दलों में सहमति बनी और तीसरे मोर्च की रणनीति पर मंथन हुआ। भाकपा नेता सीएल पटेल ने बताया कि माकपा का भी तीसरे मोर्चा में शामिल होने का प्रस्ताव आ चुका है।
15 सितंबर की बैठक में चुनावी सीटों के तालमेल पर चर्चा की जाएगी। सथ ही तीसरे मोर्चे द्वारा संयुक्त घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा। बैठक में पीआर बक्क्षी, सीएल कौशिक, राजेश नागवंशी, रमेश देवांगन, जनकलाल ठाकुर, अशोक पंडा आदि उपस्थित थे।