News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. अब तक किसी भी पार्टी से सीधे तौर पर संबंध नहीं रखने वाले शहर के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों पर भी विधानसभा चुनाव के पहले राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री के शहर आगमन के बहाने रविवार को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में उन्हें एकजुट किया गया और सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में उन्हें कहा गया कि सोमवार को सभी अधिक से अधिक खिलाड़ियों को पहले स्टेडियम में इकट्ठा करें उसके बाद दोपहर एक बजे सभी को लेकर सीपत रोड स्थित खेल परिसर पहुंचे, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा किया जाना है। बहप्रतिक्षित खेल परिसर के उद्घाटन पर आमंत्रण मिलने की स्थिति में वैसे भी सभी खेल संघों के पदाधिकारी वहां उपस्थित होते, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जानबूझकर उनकी बैठक बुलाई गई, ताकि उनका आना तय हो जाए और खिलाड़ियों की भीड़ मिल जाए।
बैठक के दौरान क्रिकेट, हाकी, फुटबाल, बैडमिंटन, हैंडबाल, तीरंदाजी, बास्केटबाल, कराते, जूडो, कबड्डी, ताइक्वांडो, वालीबाल, बाक्सिंग, पावर लिफ्टिंग, बेसबाल, साफ्टबाल सहित कुछ ऐसे खेल संघों के सदस्य भी शामिल हुए, जिन्हें उन खेलों की मान्यता भी प्राप्त नहीं है। बैठक के दौरान भाजयुमों के प्रदेश महामंत्री किशोर राय, भाजयुमों के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश तिवारी, राजेश जायसवाल, ऋषि केसरी, यतीश गोयल, बैठक में आश्चर्यजनक रूप से छात्रनेता भी शामिल हुए।
आलोक श्रीवास्तव, प्रभात गुप्ते, शंकर यादव, सैयद इंसान अली, आलोक शर्मा, मनीष सक्सेना, रामपुरी गोस्वामी, अजय यादव, सूरज यादव, रामप्रताप सिंह, शेख अल्फाज, शैलेंद्र यादव, कृष्णा पांडेय,प्रशांत कोन्हेर,सुधीर राजपाल उपस्थित थे। खेल संघों के लिए आयोजित की गई बैठक में आश्चर्यजनक रूप से छात्रनेता भी शामिल हुए।