bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

अब सुधरेगी चिकित्सा व्यवस्था

बिलासपुर. सीपत में सिम्स के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास समारोह में चुनावी रंग देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए 40 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी मंच से उच्चशिक्षा मंत्री डा. कृष्णमूर्ति बांधी को दे दी। उन्होंने स्वीकार किया कि सीपत क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी थी, जो अब दूर हो जाएगी।

सिम्स के अधीन सीपत स्वास्थ्य केंद्र में प्रस्तावित 40 करोड़ के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र के भवन का शिलान्यास रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने किया। उन्होंने कहा कि अब सीपत अब उनके विधानसभा क्षेत्र से मस्तूरी विधानसभा में आ गया है, इसलिए वे इस मंच के माध्यम से इस क्षेत्र की बागडोर उच्चशिक्षा मंत्री डा. बांधी को सौंपने आए हैं।

श्री दीवान ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सीपत क्षेत्र में डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई, साथ ही विकास कार्य करवाए। परिसीमन के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र की 40 ग्राम पंचायतें मस्तूरी क्षेत्र में आ गई हैं। अब इन गांवों में जनप्रतिनिधियों के बीच सामंजस्य बनाकर विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी डा. बांधी की है। उन्होंने स्वीकार किया कि सीपत क्षेत्र स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछडा़ हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उच्चशिक्षा मंत्री डा. बांधी ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र से डाक्टर व मरीज दोनों लाभान्वित होंगे। मौसमी बीमारियों के संक्रमण पर ग्रामीणों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

उन्होंने भाजपा सरकार के हेल्थ स्कीम की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इस अभियान का ही असर है कि ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। पहले पूरा गांव मौसमी बीमारी की चपेट में आ जाता था, कई लोगों की मौत हो जाती थी, लेकिन स्वास्थ्य शिक्षा से लोग जागरूक हुए हैं और मौतों में कमी आई है।

पोलियो अभियान का ही असर है कि वर्ष 2004 से अभी तक एक भी विकलांग बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। शिशु मृत्युदर में कमी आई है। यह घटकर ३६ फीसदी हो गया है। इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ को पूरे विश्व में ख्याति मिली है। २२ राज्यों के स्वास्थ्य सचिव छत्तीसगढ़ की योजनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए यहां आए। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में राज्य में २क्क् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की गई है।

सिम्स के प्रभारी डीन डा. एसके मोहंती ने कहा कि सिम्स को स्थापित हुए 7 वर्ष हो गए। यह काल बेहद संघर्षपूर्ण रहा। प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना से लगने लगा है कि अब सिम्स संपूर्ण रूप लेने जा रहा है। ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मेडिकल कालेज का महत्वपूर्ण अंग है, जो जल्द ही आकार लेगा। इसके बाद मेडिकल स्टूडेंट ग्रामीणों को डोर-टू-डोर स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी देंगे, साथ ही बीमारियों का इलाज भी करेंगे।

यहां एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आवश्यकता पड़ने पर सिम्स रिफर किया जाएगा। समारोह के दौरान अतिथियों ने 40 महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का वितरण किया।

कार्यक्रम में सिम्स के एमएस डा. आरआर तिवारी, सीएमओ डा. सुरेंद्र पामभोई, कम्युनिटी मेडिसीन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. योगेंद्र बड़गैंया, डा. बीआर नंदा, डा. भूपेंद्र कश्यप, डा. रमणोश मूर्ति, डा. चौधरी समेत अन्य चिकित्सक एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

40 करोड़ से बनेगा प्रशिक्षण केंद्र
सीपत स्वास्थ्य केंद्र में 40 करोड़ की लागत से 10 कमरे, २ स्टाफ क्वार्टर व अस्पताल भवन का कायाकल्प किया जाएगा। इस भवन का निर्माण नेशनल प्रोजेक्ट गवर्नमेंट आफ इंडिया नामक कंपनी द्वारा 11 माह में किया जाएगा।

40 करोड़ से बनेगा प्रशिक्षण केंद्र
सीपत स्वास्थ्य केंद्र में 40 करोड़ की लागत से 10 कमरे, 2 स्टाफ क्वार्टर व अस्पताल भवन का कायाकल्प किया जाएगा। इस भवन का निर्माण नेशनल प्रोजेक्ट गवर्नमेंट आफ इंडिया नामक कंपनी द्वारा 11 माह में किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: