News
International International वॉशिंगटन.
कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने डॉल्फिन की शक्ल में जेटस्की व पनडुब्बी की खूबियों वाली स्पीडबोट का निमार्ण किया है। इसकी खास बात यह है कि स्पीडबोट न सिर्फ डॉल्फिन की तरह दिखती है बल्कि उसी की तरह पानी में डुबकी लगाकर फिर हवा में उछलते हुए स्टंट भी दिखाती है।
30,000 पाउंड मूल्य वाली इस डॉल्फिन स्पीडबोट का कंट्रोल आपके हाथों में ही रहेगा। इस मिनी पनडुब्बी की पानी की सतह पर स्पीड 45 मील प्रति घंटा है जबकि पानी के अंदर इसकी स्पीड आधी होकर 20 मील प्रति घंटा हो जाती है।
फाइबर ग्लास से तैयार
फाइबर ग्लास से तैयार की गई पनडुब्बी में लंबे समय तक पानी के अंदर रहा जा सकता है। इसके साथ एक ऑक्सीजन नली लगाई है, जिसकी मदद से पनडुब्बी में 1,500 सीसी ऑक्सीजन सप्लाई होती है। कैलिफोर्निया की इनस्पेस कंपनी ने एक साल में ऐसी 20 स्पीडबोट तैयार की हैं। कंपनी ने बताया कि हालांकि पनडुब्बी में ऑक्सीजन नली लगी होने के कारण लंबे समय तक इसके अंदर ठहरना संभव है लेकिन, इसके बिना भी पनडुब्बी के सतह पर आने से पहले 20 सेकंड तक अंदर रहा जा सकता है