bhaskar Web English
HomeNewsNational National

स्थिति में सुधार नहीं तो सिंगूर में काम नहीं : टाटा

मुंबई.सिंगूर जमीन विवाद को लेकर कल ममता बनर्जी और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच भले ही कुछ आम सहमति बन गई हो लेकिन टाटा कंपनी अभी भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं है।

टाटा ने अपने एक बयान में कहा है कि अभी तक सिंगूर को लेकर जो बातें सामने आई हैं उसमें कुछ स्पष्टता नजर नहीं आ रही है। जब तक पूरा मामला पूरी तरह सुलझ नहीं जाता और कंपनी जब तक इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हो जाती कि आंदोलनकारी फिर से कोई विवाद पैदा नहीं करेंगे तब तक कंपनी सिंगूर ईकाई में काम शुरु नहीं करेगी।

गौरतलब है कि कल आंदोलकारियों की नेता ममता बनर्जी और राज्य की पश्चिम बंगाल सरकार में सिंगूर विवाद को लेकर समझौता हो गया है जिसके तहत उन किसानों को मुआवजा देने की बात कही गई है जो अभी तक इससे वंचित रहे है।

कल क्या कहा था गवर्नर ने

>> जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है, उनकी जमीन वापस की जाएगी।

>> इसका ज्यादातर हिस्सा टाटा मोटर्स की फैक्ट्री परियोजना क्षेत्र के अंदर का होगा। बाकी का हिस्सा पास के क्षेत्र में होगा।

>> सभी दल, कार्यकर्ता व किसान फैसले के साथ सहयोग करेंगे।

>> कमेटी किसानों की समस्याओं को हल करने के उपायों पर विचार करेगी।

टीएमसी की मांग :

विस्थापित किसानों का पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए। उन्हें जमीन के बदले जमीन दी जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: