जालंधर.
‘अबू सलेम दुबई से मुझे असलम अली के नाम से फोन किया करता था। धीरे-धीरे वह मुझे भी अच्छा लगने लगा और मैं भी उसे प्यार करने लगी। तब मुझे नहीं पता था कि उसकी असलीयत क्या है। तब मैं 21-22 साल की थी।
एक बार दुबई में शो के बहाने वहां बुलाने के बाद उसने मुझे कभी भारत लौटने ही नहीं दिया।’ यह बात अंडरवल्र्ड डॉन अबू सलेम की पूर्व प्रेमिका एवं बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कही। मोनिका ने कहा कि दुबई से निकलने के बाद वे दोनों दो महीने तक अमेरिका में रहे। मोनिका ने दावा किया कि अबू ने उन्हें फिल्में दिलाने में उनकी मदद की।
मोनिका ने बताया, जब दो इनसान 24 घंटे साथ-साथ इकट्ठे रहते हैं तो बहुत सी चीजें बाहर आती हैं। धर्म, सोच का पता चलता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। पुर्तगाल में गिरफ्तार होने के बाद सलेम की चार्जशीट के जरिये ही पता चला कि वह भारत और इंटरपोल को वांछित है। मुझे घर से गिरफ्तार किया था। जबकि सलेम को बाहर से हिरासत में ले लिया गया।
वह दिन मेरी जिंदगी का सबसे बदनसीब दिन था। इसलिए नहीं कि मुझे पुलिस ने हिरासत में लिया, बल्कि इसलिए कि मेरे माता-पिता को बेहद र्श्िमदगी उठानी पड़ी और वे किसी से नजरें मिलाने लायक नहीं रहे।