
ये तेरी मेरी यारी : हिरन और कछुए की इस खूबसूरत दोस्ती पर कौन ना फिदा हो जाए। चेहरे अलग हो सकते हैं पर दिल तो सबके अंदर होता है जिसमें प्यार का समंदर हिलोरे मारता है और दोस्ती का जज्बात भी , कम से कम यह तस्वीर तो यही कहती है।

ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे : चीन के विदेश मंत्री भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से दोस्ती की बात कह रहे है। और मनमोहन सिंह भी मन ही मन कह रहे है दोस्त बनके आए हो दोस्त बनकर ही रहना।

जो शहीद हो गए उनकीं याद में : युद्ध में दो देश लड़ते है जीतता कोई भी हो , देशों की सिमाएं घट और बढ़ भले ही जाए पर हारती हमेशा मानवता ही है। जार्जिया की एक लड़की युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की याद में कैंडल जलाते हुए।

बचपन हर गम से बेगाना होता है : जी हां दोस्तों बचपन की मस्ती और उसका खिलंदड़ पन हर बच्चे को अपनी तरफ खींचता है ,कम से कम 10 साल की मेरेनेा एंड्रेज की तस्वीर तो यही कहती है।

प्यार दिवाना होता है मस्ताना होता है : जीं हा प्यार की भाषा शब्द रहित होती है कम से कम अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की बेटी बारबरा बुश का अंदाज तो यहीं कहता है।

ओ मारिया,ओ मारिया :टेनिस जगत की चर्चित खिलाड़ी एक फैशन फेस्टीवल के दौरान शायद यहीं कह रही है यार संसार में एक से एक लोग है और सबके पास कोई ना कोई जादू है।

क्या खूब लगती हो : टोरंटो फिल्म फैस्टीवल के दौरान अभिनेत्री दाकोता अपनी फिल्म सिक्रेट लाईफ ऑफ बीज को प्रमोट कर रहीं है। इसी दौरान एक पोर्ट्रेट के लिए कुछ इस अंदाज में पोज दिया।
तस्वीरों का स्रोत : सभी तस्वीरें एपी एजेंसी के फोटोग्राफरों के द्वारा खीचीं गई हैं।
प्रस्तुति : भास्कर डॉट काम के लिए राजेश यादव।
तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं, उनमें अपने समय का सच छुपा होता है। ये जीवंत तस्वीरें आप से कुछ कह रहीं है। कभी-कभी जो दिल सोचता है वो चेहरे पर आ ही जाता है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आप अपनी प्रतिक्रया हमें लिखकर भेज सकते हैं
| |