bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

फिर निकला करोड़ों की जमीन का जिन्न

अमृतसर. रणजीत एवेन्यू स्थित करोड़ों की जमीन का ठंडा पड़ा मामला एक बार फिर गरमा गया है। सिविल जज लखविंदर कौर की अदालत ने इस जमीन पर स्टेटस-को जारी कर दिया है। इसके तहत इमारत के निर्माण पर अगले फैसले तक रोक लग गई है।

इससे पहले तीन भाइयों द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायत करने के बाद यह मामला गरमा गया था। मामले में तहसीलदार-टू राजेश शर्मा को सस्पैंड करके उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तक की गई।

शिकायतकर्ता तीनों भाइयों और ब्रिगेडियर के बीच दो अगस्त को लोक अदालत में समझौता हो जाने से मामला ठंडा पड़ गया था। मामले में नया मोड़ तब आया जब 14 अगस्त को बलदेव सिंह नामक व्यक्ति ने इन शिकायतकर्ता भाइयों पर ही दावा कर दिया।

इसमें गुहार लगाई गई कि तीन भाइयों जयदेव इंद्र सिंह, जगदेव इंद्र सिंह, यसदेव इंद्र सिंह और उसकी बहन यशोदा कुमारी ने 6 जून, 2006 को एक एकड़ दो किले 15 मरले जमीन का इकरारनामा किया गया,लेकिन रजिस्ट्री नहीं की गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: