bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कॉलेजों में प्रवेश पाबंदी पर स्टे

अमृतसर. हाईकोर्ट ने पंजाब के चार आयुर्वेदिक कालेजों को राहत देते हुए एडमिशन पर पाबंदी के मामले में स्टे दे दिया है। साथ ही दो सीनियर वकील और दो सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टरों की कमेटी गठित कर दी है जो कॉलेजों के हालात का जायजा लेकर रिपोर्ट देगी।

जनवरी 2008 में सैंट्रल काउंसिल आफ इंडियन मैडिकल की टीम ने आयुर्वेदिक कॉलेजों की इंस्पैक्शन के बाद दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज जालंधर, लक्ष्मीनारायण आयुर्वेदिक कॉलेज अमृतसर, गवर्नमैंट आयुर्वेदिक कॉलेज पटियाला और गुरु नानक देव आयुर्वेदिक कॉलेज गोपालनगर (लुधियाना) में बीएएमएस के दाखिले पर रोक लगा दी थी। दयानंद और लक्ष्मीनारायण आयुर्वेदिक कालेज ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर कहा था कि कई ऐसे कॉलेज हैं जिनके पास न तो ढांचा है और न ही स्टाफ।

जिन कालेजों ने पैसे नहीं दिए, उन पर कार्रवाई की गई है। जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस कमलजीत सिंह ने स्टे देते हुए कमेटी को पंजाब के सभी 13 आयुर्वेदिक कालेजों का औचक निरीक्षण कर 15 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।

काउंसलिंग कल से
श्री लक्ष्मीनारायण आयुर्वेदिक कालेज के प्रिंसीपल डा. डीसी पांडेय और दयानंद आयुर्वेदिक कालेज के प्रिंसीपल डा. राजकुमार ने बताया कि दस सितंबर से बीएएमएस की काउंसलिंग गवर्नमैंट मैडिकल कालेज पटियाला में सुबह साढ़े आठ बजे से होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: