bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मुंबई किसी के बाप की नहीं :ज्वाइंट सीपी

मुंबई.हिन्दी बनाम मराठी विवाद का मामला तूल पकड़ने के साथ ही जिस तरह से मनसे के कार्यकताओं ने मुंबई में कानून व्यवस्था को धत्ता बताते हुए ब्रांड बच्चन पर हमला बोला है उससे मुंबई पुलिस बिफर पड़ी है।

आज मुंबई पुलिस कमिश्नर ने तल्ख शब्दों में साफ कर दिया है कि मुंबई किसी के बाप की नहीं है,जो कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करता हुआ पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी पुलिस कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जया बच्चन के एक बयान से आहत होकर राज ठाकरे के नेतृत्व में मनसे के कार्यकता ब्रांड बच्चन का विरोध कर रहे हंै।

जया और बिग बी ने खेद जताया अमिताभ बच्चन के कहने पर पहले तो जया बच्चन ने मुंबई के एक अग्रेंजी समाचार पत्र के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता और मराठी समुदाय से खेद जताते हुए कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुचांने का नहीं था और ना ही वे ऐसा कर सकती है। बाद में बिग बी ने भी अपने ब्लॉग के माघ्यम से स्पष्ठ कर दिया कि पिछले दिनों जो कुछ भी घटित हुआ है उससे वे बहुत आहत हैं।

अमिताभ बच्चन ने खेद प्रकट करते हुए कहा है कि वे महाराष्ट्र और मुंबई के उस समाज और भाषा का अपमान करने के बारे में सोच भी नहीं सकते जहां वे पिछले ४क् सालों से रह रहें है और जिस राज्य ने उनको इतना नाम और शोहरत दिया है।

लेकिन नहीं माने मनसे के कार्यक्रता

जया और अमिताभ बच्चन के इस खेद नामें के बावजूद राज ठाकरे के समर्थक ब्रांड बच्चन का विरोध करने से बाज नहीं आ रहें हैं। पिछले २ दिनों में मुंबई में जहां मौका मिला वहां हर स्तर पर कानून अपने हांथ में लेते हुए विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। हद तो तब हो गई जब अमिताभ बच्चन की बहुचर्चित फिल्म द लास्ट लीयर का प्रीमियर भी मनसे कार्यकताओं के गुस्से के कारण रोकना पड़ गया।

बस अब बहुत हो चुका : मुंबई पुलिस

इन तमाम घटनाओं को देखने के बाद मुंबई पुलिस ने आज स्पष्ट कर दिया है कि बस अब बहुत हो चुका मुंबई किसी के बाप की नहीं है,यंहा कानून का राज चलता है और जो कोई भी इसका उल्लघंन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: