bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

रूस को खल सकती है सितारों की कमी

मैड्रिड.गत चैंपियन रूस के लिए फेडरेशन कप टेनिस टूर्नामेंट का अपना खिताब बचाना मुश्किलों भरा सफर साबित हो सकता है। स्पेन के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले फाइनल मुकाबलों में रूस अपनी चोटी की चार खिलाड़ियों मारिया शारापोवा, एलेना दिमेंतिएवा, दिनारा सफीना और अन्ना चेकवेतद्जे के बगैर उतरेगा।

पांच साल में चौथी बार फेडरेशन कप जीतने के इरादे से उतर रहे रूस की उम्मीदें अब विश्व की 7वें नंबर की खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा और 9वीं रैं¨कग वाली वेरा ज्वोनारेवा पर टिकी हैं। रूस की एलेना वेसनिना ने कहा कि मुकाबले का फैसला रविवार को युगल मैच से हो सकता है।

वेसनिना ने कहा कि स्पेन के पास क्ले कोर्ट की कुछ अच्छी खिलाड़ी हैं, जिन्हें अपनी धरती पर खेलने का फायदा भी मिलेगा। इजरायल और अमेरिका को हराकर खिताबी मुकाबले तक पहुंचे रूस ने एकातेरिना मकारोवा को भी अपनी टीम में शामिल किया है। स्पेन ने रूस को फेडरेशन कप के पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक बार हराया है।

पिछले साल रूस ने मास्को में पहले राउंड में स्पेन को ५-क् से धो दिया था। मेजबान टीम को एनाबेल मेडिना गैरिग्स और वर्जिनिया रुआनो से अच्छे खेल की उम्मीद है, जिन्होंने बीजिंग ओलिंपिक में महिला युगल का रजत पदक जीता था।

फ्रेंच ओपन में शानदार प्रदर्शन करने वाली कार्ला सुआरेज का खेल भी लगातार निखर रहा है। वे २क्क्१ के बाद फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर खिलाड़ी बनी हैं। 9 ग्रैंडस्लैम डबल्स खिताब जीत चुकीं ३४ साल की रुआनो का यह स्पेन के लिए आखिरी मैच हो सकता है। इटली और चीन को हराकर फाइनल में पहुंची स्पेन टीम की चौथी सदस्य नूरिया लागोस्तेरा हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: