Sports
Other Sports Other Sports बिलबाओ.
विश्व चैम्पियन भारत के विश्वनाथन आनंद ग्रैंड स्लेम फाइनल शतरंज टूर्नामेंट में अपने खराब प्रदर्शन से उबर नहीं पा रहे हैं। आनंद को टूर्नामेंट में अपनी दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा है जिससे उनकी टॉप फिनिश की सभी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।
आनंद इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाए हैं और उन्होंने छह बाजियां ड्रॉ खेली है जो शतरंज विशेषज्ञों के लिए आश्चर्यजनक है। आनंद को इस खराब प्रदर्शन का खामियाजा कुछ रे¨टग अंक गंवाकर भुगतना पड़ सकता है।
आठवें राउंड में आनंद अर्मेनिया के लेवोन एरोनियन के खिलाफ बेहतर स्थिति में रहने के बावजूद हार गए। आनंद ने स्कोच ओप¨नग के साथ शुरुआत की और जल्द ही बेहतर स्थिति में पहुंच गए लेकिन इसके बाद वे स्थिति पर से नियंत्रण खो बैठे और एरोनियन ने अपनी स्थिति सुधारते हुए ७५ चालों में जीत हासिल कर ली।