अम्बाला सिटी
सरिता के साथ हुए बलात्कार एवं बाद में उसके आत्महत्या मामले में सीबीआई को पुलिसकर्मी बलराज और सिलकराम की डीएनए रिपोर्ट निगेटिव आने से करारा झटका लगा है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने कोर्ट से दोनों आरोपियों के ब्लड सैंपल लेने की मंजूरी ली थी ताकि उनका डीएनए टेस्ट कराया जा सके।
आरोपियों के ब्लड सैंपल सिटी स्थित सीएमओ ऑफिस में लिए गए थे। इन सैंपलों को टेस्ट के लिए दिल्ली लैब में भेजा गया था।
सीबीआई के वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट बेशक नेगेटिव आई है, लेकिन उनके खिलाफ सीबीआई के पास काफी सबूत हैं, जिनके आधार पर उन्हें सजा दिलाई जा सके।