bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

सारागढ़ी के योद्धाओं पर बनेगी फिल्म

अमृतसर.हम में से चंद ही लोग ऐसे होंगे, जिन्हें सारागढ़ी की जंग के बारे में पता होता। युवा पीढ़ी तो इन शहीदों की पहचान भूल चुकी है। अगर एक युवा फिल्म निर्देशक सारागढ़ी के महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म बनाने का फैसला करे तो यह बड़ा प्रयास है। मूल रूप से पंजाब से जुड़े विख्यात फिल्म निर्देशक बंटी वालिया सारागढ़ी के शहीदों की याद में फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म में मुख्य किरदार संजय दत्त निभाएंगे। संजू बाबा फिल्म में सिख हवलदार ईश्वर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। ज्ञात रहे कि 12 सितंबर 1897 को सारागढ़ी चौकी की रक्षा करते हुए 21 सिख योद्धाओं ने हजारों की तादाद में दुश्मन का सामना करते हुए शहादत का जाम पिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: