bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

राखी का झटका

अमृतसर. अपने बड़बोलेपन के लिए मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत आज इतना चुप कैसे थीं, यह किसी से समझ में नहीं आ रहा था। होटल एमके में पहुंची राखी हजारों प्रशंसकों को नजरअंदाज करते हुए सीधे कमरे में चली र्गई। राखी यहां यशराज बैनर तले अटारी बार्डर पर हो रही अमन कम की शूटिंग के लिए आई है।

गेस्ट गैलरी में मौजूद मीडियाकर्मियों को राखी सावंत की पर्सनल सिक्योरिटी ने फटकने तक नहीं दिया। नीले रंग की जींस और टॉप पहने राखी पर रेड कलर का हेयर बैंड खूब फब रहा था।

हद तो तब हो गई जब उनके प्रशंसकों उनका आटोग्राफ लेने के लिए आगे बढ़े, लेकिन उनके बॉडी गार्ड ने उन्हें पहले ही रोक दिया। लोग बस इतंजार करते रह गए। सूत्रों के अनुसार फिल्म की शूटिंग शुक्रवार को ही होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: