मुंबई.
मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर सड़कों पर भगवान गणेश के भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सड़कों पर जिस तरफ देखों भक्त ही भक्त नजर आए। चारों तरफ गणेश भगवान की जय-जयकार के साथ विसर्जन जारी।
मुंबई में रविवार को गणपति विसर्जन के मौके को देखते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गिरगांव, जुहू, दादर, पवई आदि विसर्जन स्थलों पर पुलिस के जवानों के अतिरिक्त स्वयं सेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं को भी तैनात किया गया है।
विसर्जन के दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद की जा रही है। महानगर पालिका की ओर से विसर्जन स्थलों पर 77 मोटरबोट, 500 लाइफ गार्ड, 65 प्राथमिक उपचार केंद्र और सर्च टॉवर के साथ ही एंबुलेंस और दमकल विभाग को भी तैनात किया गया है।
मुंबई पुलिस ने विसर्जन स्थलों पर सीसीटीवी और फ्लैश लाइट लगाए हैं। नगर निगम ने मुंबई में 25 जगह कृत्रिम तालाब तैयार किए हैं।