bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पटरी पर पब्लिक

अजमेर. आदर्शनगर स्टेशन पर शनिवार सुबह रेलवे फाटक टूटकर आ गिरने से दंपती घायल हो गया। इस पर गुस्साए लोग पटरियों पर लेट गए और प्रदर्शन किया। इस कारण कई ट्रेनें लेट हो र्गई।

जानकारी के मुताबिक आदर्शनगर निवासी सुंदरनाथ शनिवार को पत्नी कलावती व ढाई वर्षीय बेटी टीना के साथ घर जा रहे थे। उनके घर का रास्ता डीएवी शताब्दी स्कूल के सामने वाले रेलवे फाटक नंबर 3 से गुजरता है। फाटक बंद करते समय उन पर आ गिरी। इससे पति-पत्नी दोनों को गहरी चोट आई। घायल दंपती को दर्द से कराहते देख आस-पास के लोग एकत्र हो आए। लोगों ने दम्पती को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।

इस बीच मौका पाकर रेलवे गार्ड जयदत्त मिश्रा भाग छूटा। हादसे से आक्रोशित लोग रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पटरियों पर लेट गए। इससे कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट हो र्गई। बाद में रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

रेलवे की ढिलाई
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि फाटक का निचला हिस्सा टूटने की शिकायत रेलवे प्रशासन को पूर्व में कर दी गई थी। लेकिन, ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार को आदर्शनगर थाने को हादसे की सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने मामला रेलवे से जुड़ा बताकर पल्ला झाड़ लिया। इस पर गुस्साए लोग पटरियों पर जम गए और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जटपुर-बांद्रा एक्सप्रेस को रोक दी, जो लगभग एक घंटा लेट हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: