bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

हिदी के अधिक प्रयोग पर बल

जोधपुर. हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर के विभिन्न संस्थानों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैंक आफ बड़ौदा में शनिवार को राजभाषा दिवस मनाया गया। बैंक के जोधपुर क्षेत्र के प्रभारी आरएल यादव व मुख्य प्रबंधक बीपी गुप्ता ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया।

वरिष्ठ प्रबंधक तेजसिंह राठौड़ के संयोजन में स्थानीय शाखाओं के प्रतिनिधियों की प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इसमें मरुधरा औद्योगिक क्षेत्र शाखा प्रथम, सोजती गेट शाखा द्वितीय तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से विवि परिसर शाखा तथा क्षेत्रीय कार्यालय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में जीडी देवनानी, हरिसिंह गहलोत, राकेश चांडक एवं राजेश भाटी ने सहयोग दिया। क्षेत्रीय कार्यालय के स्टाफ के लिए श्रुतिलेख प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों व उपस्थित स्टाफ ने संपूर्ण कार्य हिंदी में करने का संकल्प लिया।

दिव्य भारती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस डॉ. सुमन बिस्सा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्राचार्य विमला डागा ने हिंदी के प्रति प्रेम व गौरव का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति राष्ट्रीयता, गौरव, स्वाभिमान व प्रेम की प्रस्तुति दी।

लायनेस क्लब जोधपुर वेस्ट की ओर से चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में कविता प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में भाग्यश्री प्रथम, दीपेश द्वितीय तथा अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी में प्रथम सी विजेता रही। अंताक्षरी प्रतियोगिता में काजल सिसोदिया तथा दोहा प्रतियोगिता में रीतेश गोयल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिता सक्सेना सहित रजनी अग्रवाल, रानी परवानी, चांद चौहान, संतोष मेहता, संतोष राजपुरोहित आदि उपस्थित थीं।

स्टेट बैंक आफ बीकानेर एंड जयपुर अंचल कार्यालय सभागार में हिंदी पखवाड़ा व हिंदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि आकाशवाणी के कार्यक्रम निदेशक पार्थसारथी थपलियाल थे तथा अध्यक्षता अंचल प्रमुख अशोक गुप्ता ने की। अंचल प्रमुख ने कहा कि हमें राजभाषा के सतत प्रयोग पर जोर देना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिंदी की विशेषता यही है कि यह जैसे बोली जाती है, वैसे ही लिखी जाती है। इस मौके पर अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद, सामान्य ज्ञान, निबंध, आशुभाषण तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आरके शर्मा, एससी बरड़िया, आरपी शर्मा का सम्मान किया गया।

हिंदी की दशा और दिशा विषयक संगोष्ठी आज
अंतर प्रांतीय कुमार साहित्य परिषद की ओर से गांधी भवन में रविवार को अपराह्न् 4.30 बजे हिंदी की दशा और दिशा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। परिषद के मानद महामंत्री नेमिचंद्र जैन भावुक ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जेएनवीयू कला संकाय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. कन्हैयालाल राजपुरोहित होंगे तथा अध्यक्षता केएन कालेज की पूर्व निदेशक डॉ. कमल मोहनोत करेंगी। संचालन साहित्यकार रमेश पारीक करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: