bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

सायना ने रचा इतिहास

ताइपे.nehval भारत की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन ग्रां प्री खिताब पर कब्जा जमाकर दो ग्रां प्री खिताब जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं।

मई 2006 में फिलीपिंस ओपन ग्रां प्री का खिताब जीतने वाली दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की साइना ने इस खिताबी मुकाबले में मलेशिया की लीया लाडिया चेक को 21-8, 21-19 से पराजित किया। शानदार फार्म में चल रही साइना ने बीजिंग ओलिंपिक में भी चकमदार प्रदर्शन कर सराहना अर्जित की थी। पहली बार ओलिंपिक में भाग लेकर साइना ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

अब तक का मेरा सबसे अच्छा प्रदर्शन-साइना
जीत की खुशी के बाद साइना ने कहा मैं सोचती हूं यह मेरा अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। बीजिंग ओलिंपिक में भाग लेने से मुझमें आत्मविश्वास आ गया है लेकिन आज मैंने वाकई बहुत अच्छा खेला। साइना से यह पूछे जाने पर कि वे फिलीपिंस ओपन 2006 की जीत के बाद इस जीत को किस तरह देखती हैं, साइना ने कहा फिलीपिंस ओपन फोर स्टार इवेंट था और यह फाइव स्टार है।

मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने यह खिताब जीता है। 21 वर्षीय हैदराबादी खिलाड़ी ने कहा अब मेरा ध्यान अगामी जापान और चीन ओपन पर होगा। दोनों सुपर सर्विस इवेंट हैं और मैं वहां भी अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करूंगी।

सीधे सेटों में किया पराजित
पहले गेम में साइना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी मलेशियाई प्रतिद्वंदी को अधिक मौका नहीं दिया और इस गेम में 21-8 से कब्जा जमाया। दूसरे गेम में मलेशिया की लीया ने चुनौती पेश करने की कोशिश की लेकिन साइना नेहवाल ने उसे भी ध्वस्त करते हुए 21-19 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।

आईबीए ने की साइना की सराहना
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईबीए) के अध्यक्ष वीके वर्मा ने साइना की जीत को भारतीय शटलर्स के लिए महान उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा मैं साइना को खिताबी जीत पर बधाई देता हूं। वह निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। पहले उसने फिलीपिंस ओपन ग्रां प्री जीता, ओलिंपिक में भी क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया और अब उसने इस ग्रां प्री खिताब पर कब्जा जमाया है। साइना ने सीधे सेटों में साहसिक जीत दर्ज की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
virendra singh barde
Monday, 15th Sep 2008, 13:25
we are very proud of syna.