Sports
Other Sports Other Sports टोक्यो.
स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा ने पेन पेसिफिक टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड में धमाका करते हुए दुनिया की पूर्व नंबर एक एमिली मौरेस्मो को घर रवाना कर दिया। मौरेस्मो ने हालांकि पहला सेट 6-0 से जीतते हुए शानदार शुरुआत की थी, लेकिन सिबुलकोवा ने अगले दोनों सेट 6-1, 7-6 से जीतकर अगले दौर में जगह बना ली।
एस्टोनिया की क्वालिफायर काइया कानेपी ने एक और उलटफेर करते हुए रूस की एना शेकवेटाद्जे को हरा दिया। आठवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी पर कानेपी ने 6-4, 3-6, 6-3 से जीत दर्ज की। कानेपी ने फ्रेंच ओपन में भी शेकवेटाद्जे को हराया था। उस समय वे किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली एस्टोनियाई खिलाड़ी बनी थीं।
मेरा समय भी आएगा : जांकोविक
यूएस ओपन के फाइनल में सेरेना विलियम्स के हाथों हारने वाली सर्बिया की जेलेना जांकोविक ने कहा है कि मेरा समय भी आएगा और मैं ग्रैंडस्लैम खिताब जीतूंगी। विश्व की नंबर दो खिलाड़ी ने कहा कि मैं अच्छी तरह जानती हूं कि सेरेना को हराने के लिए क्या-क्या करना चाहिए। यूएस ओपन मेरा आखिरी टूर्नामेंट नहीं था और आने वाला समय मेरा होगा। जांकोविक ने वादा किया कि वे अनुभव हासिल कर जबर्दस्त वापसी करेंगी।