bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

एनआरआई पर नौकरानी से दुष्कर्म का आरोप

यमुनानगर.शहर पुलिस ने एक एनआरआई पीटर शर्मा के खिलाफ नौकरानी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। रेलवे रोड, जगाधरी निवासी एक महिला ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह मॉडल टाउन निवासी आरसी शर्मा के यहां नौकरानी का काम करती है।

सुबह-शाम काम निपटाने के बाद वह घर चली जाती है। अगस्त में आरसी शर्मा को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 30 अगस्त को शर्मा ने उन्हें बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार आ रहे हैं इसलिए वह घर पर रहे।

आरोप है कि देर रात उसका पुत्र यूके में रहने वाला पीटर शर्मा घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं, किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। शहर थाना प्रभारी प्यारा सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: