bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

हेमा और मॉडल स्कूल की खिताबी जीत

भोपाल. डॉ. गोविंदनारायण सिंह स्मृति इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-18 वर्ग के खिताबी मुकाबले में हेमा स्कूल व मॉडल स्कूल ने खिताब अपने-अपने नाम किए। हेमा स्कूल ने बालक वर्ग में सेंट जोसेफ को-एड को और मॉडल स्कूल ने कार्मल कान्वेंट गोविंदपुरा को हराकर बाजी मारी।

अंडर-14 आयु वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल ने बालक और कार्मल कान्वेंट ने बालिका वर्ग में जीत दर्ज की। पंडित दीनदयाल परिसर में आयोजित इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में संस्कार वैली के कनिष्क अवस्थी को विशेष पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही आर्यन राज, तनिष अग्रवाल और मुस्कान शुक्ला को विशेष पुरस्कार दिए गए।

अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में और अंडर-18 बालिका वर्ग में संस्कार वैली टीम ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामपुर बघेलान से विधायक हर्ष सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह, अशोक सिंह, राज्य निर्वाचन आयुक्त एवी सिंह, प्रतियोगिता के संयोजक एएस सिंह देव, सचिव विजेश लूनावत, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे।

व्यक्तिगत स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

बालक अंडर-18 स्वर्ण पदक

सूरज हेमा स्कूल, लिजिन कुरियन थामस हेमा स्कूल, पूर्र्णाक राय सेंट जोसेफ को-एड, विमल गरपाले नालंदा।

बालिका अंडर-18 वर्ग स्वर्ण पदक

अनुपमा पांडे मॉडल स्कूल, लुबना सेंट माइकल, अंजलि खाब्या कार्मल कान्वेंट, हषिर्ता शुक्ला मॉडल।

बालक अंडर-14 वर्ग

स्वर्ण पदक- अंशुल सक्सेना सेंट जोसेफ, रोहन राय सेंट जेवियर्स, शोभित अग्रवाल डीपीएस, विनीत पटेल सेंट जेवियर्स।

बालिका अंडर-14 वर्ग

स्वर्ण पदक- पारुल यादव सेंट जैवियर्स, गार्गी कार्मल कान्वेंट अलीशा डालमिया कार्मल कान्वेंट, दृष्टि माउंट कार्मल।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: