bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

एमपी के 7 खिलाड़ी हाकी के संभावितों में

दिल्ली/भोपाल. कामनवेल्थ गेम्स 2010, एशियाड और वल्र्ड कप के लिए संभावित 48 हाकी खिलाड़ियों में मप्र के सात खिलाड़ी चयनित हुए हैं। इनमें चार भोपाल के और तीन खिलाड़ी मप्र राज्य हाकी अकादमी के शामिल हैं। इनमें मो ताज, इरशाद, औसाफ उर रहमान, मजहर, सुरेंद्र सिंह, सुनील सोनकर और कौशलेंद्र शामिल हैं।

इनमें मजहर, सुरेंद और सुनील राज्य अकादमी के खिलाड़ी हैं। इस बीच राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के कोच एमके कौशिक को राष्ट्रीय पुरुष टीम का व एके बंसल को जूनियर टीम के कोच का दायित्व सौंपा गया है। कौशिक को जोक्विम कारवाल्हो के स्थान पर कोच नियुक्त किया गया है।

कौशिक का चयन छह घंटे की मैराथन बैठक के बाद तथा हॉकी तदर्थ चयन समिति के सदस्यों की बैठक के बाद लिया गया।

दस साल बाद हुई वापसी: एमके कौशिक की सीनियर टीम में कोच के रूप में वापसी दस साल के बाद हुई। 1998 में उन्हीं के प्रशिक्षण में भारत ने बैंकॉक एशियाड का स्वर्ण पदक जीता था। तदर्थ समिति ने उनके सहयोगी प्रशिक्षकके रूप में रमनदीप सिंह, हरेंदर सिंह व गोलकीपिंग कोच के रूप में रोमियो जेम्स का चयन किया है।

जूनियर कोच बंसल के सहयोगी के बतौर राजेश चौहान व क्लेरेंस लोबो का चयन हुआ है। इन प्रशिक्षकों के चयन के अलावा पूर्व मशहूर हॉकी खिलाड़ियों अजीत पाल सिंह, अशोक कुमार, असलम शेर खान, जफर इकबाल व धनराज पिल्लै ने 48 संभावित खिलाड़ियों का चयन किया जिन्हें वल्र्डकप, राष्ट्रमंडलीय गेम्स व एशियन गेम्स के मद्दे नजर प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा।

कौशिक तुरंत कोचिंग कैंप के पक्ष में :

अपनी नियुक्ति पर खुश कौशिक ने कहा कि मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मैं भारतीय ओलिंपिक एसोसिएशन से आग्रह करूंगा कि जल्द से जल्द कैंप का आयोजन करें ताकि प्रतिभाओं की पहचान हो सके।

उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण के लिए भी स्टाफ की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब वे महिला टीम के कोच थे तब उन्हें ट्रेनर, फिजियोथेरोपिस्ट व कमप्युटर एनालिस्ट की सेवाएं प्राप्त थी।

कौशिक सर्वश्रेष्ठ

तदर्थचयन समिति के चेयरमैन अजीत पाल सिंह ने कहा कि कौशिक सबसे योग्य उम्मीदवार थे। हम सब उन्हें दायित्व सौंप कर खुश हैं।

चयनित संभावित इस प्रकार है

गोलची एड्रियन डिसूजा, बलजीत ¨सह, गुरप्रीत ¨सह, पी आर श्रीजेश और भरत छेत्नी। फुल बैक: विलियम खालको, संदीप ¨सह, वी रघुनाथ, दिवाकर राम, इनोसेंट कुल्लू , मनजीत कुल्लू, समीर बक्सला और तसव्वुरजीत ¨सह। मिडफील्डर: गुरबाज ¨सह, विक्रम पिल्लै, प्रबोध टिर्की, सरदार ¨सह, रणजीत ¨सह, वीरेन्द्र लकड़ा, रविपाल ¨सह, अमरदीप एक्का, विकास पिल्लै, चीयन्ना, विकास शर्मा, विवेक, इरशाद अली, कौशलेन्द्र और सेंतिल। फारवर्ड: तुषार खांडेकर, शिवेन्द्र ¨सह, राजपाल ¨सह, अजरुन हलप्पा, प्रभजोत ¨सह रोशन ¨मज, वीरेन्द्र लकड़ा, गुर¨वदर ¨सह चांदी, हरि प्रसाद, एस वी सुनील, गुर¨वदर ¨सह नामधारी, जगवंत ¨सह, प्रमोद कुमार, सरवनजीत ¨सह, मनदीप अंतिल, औसाफ उर रहमान मजहर कमाल, मोहम्मद ताज . एल्डिन डिसूजा और सुनील सोनकर।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: