bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

जांकोविक की उम्मीद टूटी

टोक्यो.रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने पैन पेसिफिक टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जेलेना जांकोविक को हराते हुए उनका दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का सपना तोड़ दिया। शीर्ष वरीयता प्राप्त जांकोविक यदि यह टूर्नामेंट जीत लेतीं, तो दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन जातीं, लेकिन रूसी खिलाड़ी ने 2-6, 7-5, 7-5 की जीत से उन्हें घर रवाना कर दिया।

पहला सेट जीतने के बाद जांकोविक ने दूसरे व तीसरे सेट में भी अच्छा संघर्ष किया, लेकिन रूसी खिलाड़ी ने उन्हें जीतने नहीं दिया। हार के बाद 23 वर्षीया जांकोविक ने कहा कि मैच काफी कठिन था। मुझे अवसर मिले थे, लेकिन मैं उनका फायदा नहीं उठा सकी। कुज्नेत्सोवा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुझे बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दिमेंतिएवा भी बाहर :

टूर्नामेंट के एक अन्य उलटफेर में ओलिंपिक चैंपियन रूस की एलेना दिमेंतिएवा को भी हार का सामना करना पड़ा। कैटरीना स्रेबोटनिक ने चौथी वरीयता प्राप्त दिमेंतिएवा को 6-3, 6-4 से हराने में केवल 78 मिनट का समय लिया। सेमीफाइनल में स्रेबोटनिक का सामना कुज्नेत्सोवा से होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: