bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

कानन पेंडारी स्माल जू की मान्यता समाप्त

बिलासपुर. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) द्वारा कानन पेंडारी को दी गई स्माल जू की मान्यता 31 अगस्त को समाप्त हो चुकी है। सीजेडए की टीम जल्द ही कानन पेंडारी के निरीक्षण के लिए आने वाली है।

निरीक्षण के दौरान संतुष्ट होने के बाद ही टीम कानन को स्थाई रूप से स्माल जू की मान्यता प्रदान करेगी। वन विभाग इसके लिए तैयारियों में जुटा है। सीजेडए द्वारा कानन पेंडारी को दी गई स्माल जू की मान्यता समाप्त हो चुकी है, जिससे इसके नवीनीकरण या स्थाईकरण के लिए सीजेडए टीम के निरीक्षण का इंतजार किया जा रहा है।

किसी भी चिड़ियाघर को स्माल जू की मान्यता देने से पहले जू अथारिटी द्वारा कुछ आवश्यक शर्तां को पूरा कराया जाता है। कानन पेंडारी के समक्ष में भी कुछ शर्ते रखी गई थी। इन शर्तो में कानन के चारों ओर बाऊंड्रीवाल, एक पूर्णकालिक रेंज आफिसर एवं वन्यपशु चिकित्सक की नियुक्ति की बात कही गई थी। वन विभाग के मुताबिक सीजेडए की टीम सितंबर के अंतिम या अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक कानन के दौरे पर आएगी। इसके लिए कानन प्रशासन तैयारियों में जुटा है।

पूरी हुई सारी शर्ते
सीजेडए की शर्तो के मुताबिक आज की स्थिति में कानन के चारों ओर बाऊंड्रीवाल की जा चुकी है। इसी तरह पूर्णकालिक रेंज आफिसर के रूप में एएस नाथ व वन्यपशु चिकित्सक के रूप में डा.पवन कुमार चंदन की नियुक्ति की गई है। ऐसी स्थिति में वन विभाग पूरी उम्मीद कर रहा है कि निरीक्षण के बाद सीजेडए की टीम कानन पेंडारी को स्माल जू की स्थायी मान्यता देकर वापस लौटेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: