bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मुरैना में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन गंभीर

मुरैना. मुरैना शहर के नेशनल हाईवे के किनारे न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी के गेट पर रविवार की शाम कुछ लोगों ने तीन युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में पपीते से भरे ट्रक को दिल्ली के लिए रवाना कराने आए ट्रक मालिक समेत दो ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मद्रास से ट्रक में पपीता भरकर राजेंद्र और राकेश नामक ड्राइवर मुरैना आए थे। इन लोगों ने आज यहां ट्रक मालिक रामऔतार पुत्र फौजदार सिंह निवासी मुरैना को गाड़ी का हिसाब दिया और ये दोनों ड्राइवर ट्रक लेकर दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे।

रामऔतार ने बताया कि वह इस ट्रक को दिल्ली के लिए रवाना करा ही रहा था कि इसी बीच मौके पर मानपुर का जीतू कंषाना और उसके साथ कुछ लोग आ गए। इन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी और ड्राइवरों को लाठियां मारीं। हमलावरों में से कुछ लोगों पर बंदूकें थीं।

ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक गोली रामऔतार के पैर में लगी, जो हड्डी तोड़ती हुई पार हो गई। एक और गोली उसकी दूसरी जांघ में लगी। रामऔतार मौके पर ही गिर पड़ा। फायरिंग के बीच राजेंद्र भी सड़क किनारे के नाले में गिरा। गोली उसकी खोपड़ी को छीलती हुई निकल गई। राकेश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।

फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल तीन लोग सड़क किनारे पड़े थे, जिनमें से एक युवक नाले में गिरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रामऔतार और राकेश की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर किया गया। सीएसपी अमृत मीणा ने मौके का मुआयना कर घटना के बारे में जानकारी की, फिर वे अस्पताल भी पहुंचे। यहां तहसीलदार बीपी श्रीवास्तव ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं।

अपहरण के शक की रंजिश थी
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जीतू का पहले अपहरण हो गया था, जिसका शक उसके परिजनों ने रामऔतार पर किया था। तब से ही जीतू के परिवार की दुश्मनी रामऔतार से चली आ रही थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: