News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur तखतपुर. विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय मोहन वाटिका में हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संगठन मंत्री उत्तरांचल धन सिंग रावत, प्रदेश महामंत्री धरमलाल कौशिक, जिलाध्यक्ष भ्रूपेंद्र सवन्नी, सांसद पुन्नुलाल मोहले, भाजयुमो अध्यक्ष राजा पांडेय, पूर्व सांसद मनहरण लाल पांडेय, पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ उपस्थित थे।
धनसिंग रावत संगठन मंत्री उत्तरांचल ने कहा कि कोई भी चुनाव कार्यकर्ताओं की बदौलत ही जीता जा सकता है। कार्यकर्ता यह सोचकर चुनाव प्रचार करें कि वे स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। तभी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जा सकती है। छत्तीसगढ़ की डा. रमन सरकार के कार्य की गूंज दिल्ली तक है। उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है।
उनके सम्मान को बनाए रखने व खुद के सम्मान को बचाए रखने पुन: छ.ग. में भाजपा की सरकार को लाना है। विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करने व डा. रमन सरकार को आगामी विधानसभा में सत्तासीन करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि छ.ग. की शोभा डा. रमन सरकार है। सरकार ने गरीबों के लिए जो किया, वह पिछली किसी सरकार ने नहीं किया है। 3 रुपए किलो में 35 किलो चावल हर गरीब परिवार को दिया जा रहा है। सरकार की इस उपलब्धि को जनता तक पहुंचाना है व पुन: सरकार बनानी है।
पूर्व सांसद मनहरणलाल पांडेय ने भी पार्टी के सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा तीन पीढ़ी के कार्यकर्ता इस क्षेत्र में हैं। पांच बार पार्टी का विधायक इस क्षेत्र से बना है। विकट समय में भी पार्टी ने इस क्षेत्र से जीत दर्ज की है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि कार्यकर्ता अगर मेहनत करें तो भाजपा की सरकार इस राज्य में न बन सके। सभा को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश महामंत्री धरमलाल कौशिक, राजा पांडेय, त्रिभुवन साहू, प्रदीप तिवारी, मालिक राम कौशिक, त्रेतानाथ पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन प्रदीप कौशिक ने किया।
मंचस्थ अतिथियों में जगजीत सिंह मक्कड़, मनहरण लाल पांडेय, राजू सिंग क्षत्री, अंजना मुलकलवार, मयाराम कश्यप, जवाहर सिंग, घनश्याम कौशिक, अश्वनी यादव, नरेंद्र कोशले, त्रिभुवन साहू, सुरेंद्र कौर मक्कड़, कविता पांडेय, डा. जगदीश जायसवाल थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बंशी पांडे, सत्येंद्र जायसवाल, अश्वनी शर्मा, प्रदीप तिवारी, बाल किशन अग्रवाल, आतमजीत सिंह मक्कड़, आलोक गुप्ता, संजय पांडेय, अमित सोनी, बोधन सिंग ठाकुर, संदीप साहू, नरेंद्र ठाकुर, गिरीश कश्यप, आशीष, हर्षिता पांडेय, कृ ष्ण कुमार साहू, राजकुमारी शर्मा, शिव देवांगन, शिवनाथ देवांगन ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में दैजा, बीजा, बेलपान, जरौंधा, सकरी, जोरापारा, खपरी, निगारबंद, पकरिया, पुरेना, मोछ, गिरधौना, खैरी, लाखासार, काठाकोनी, गनियारी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।