bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

सिम्स बीमार, कौन करे उपचार..

बिलासपुर. सिम्स के एक्सरे व लिफ्ट समेत ज्यादातर उपकरण ठप पड़े हैं। उपकरणों के बंद होने के कारण यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारीकरण के बाद सिम्स की व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति इसके विपरीत होती जा रही है। करीब दो साल पूर्व खरीदीे गई दो नई एक्सरे मशीन में से एक तो खरीदने के एक बाद से ठप पड़ी है। दूसरे मशीन से काम चल रहा था वह भी दो दिन से बंद पड़ी है।

इसलिए पुराने एक्सरे मशीन से काम चलाया जा रहा है लेकिन रिपोर्ट ठीक न आने व स्पेसिफिक जांच न होने की वजह से परिजन अपने मरीज को निजी संस्थानों में ले जाकर एक्सरे करा रहे हैं। सीटी स्केन मशीन का भी यही हाल है टच्यूब खराब हो चुकी है जिसके कारण फिल्म निकलने में कभी-कभी दिक्कत आती है।

विभाग के जानकारों का कहना है कि क्षमता से अधिक जांच होने के कारण बीच-बीच में मशीन कई बार बंद हो जाती है। काम चल रहा है लेकिन यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो मशीन कभी भी पूरी तरह बंद हो सकती है।

सिम्स की नई व पुरानी बिल्डिंग में चार लिफ्ट हैं, इनमें से डाक्टर वाली लिफ्ट को छोड़कर शेष तीन लिफ्ट बंद पड़ी हैं, और कागज पर लिफ्ट बंद होने सूचना लगी है, ओपीडी व सर्जिकल वार्ड तथा मेडिकल वार्ड साइड की लिफ्ट हमेशा की तरह ठप पड़ी है।

सर्जिकल वार्ड व ओपीडी में अशक्त मरीजों को ले जाने के लिए रैंप का उपयोग किया जा सकता है, सबसे ज्यादा दिक्कत मेडिकल वार्ड की लिफ्ट का है जहां परिजन मरीज को स्ट्रेचर में लेकर घुमावदार सीढ़ियों से दूसरी व तीसरी मंजिल तक चढ़ते हैं। इसी तरह इंडोस्कोपी, टीएमटी तथा आपरेशन थियेटर व आईसीयू के ज्यादातर उपकरण कई माह से ठप पड़े हुए हैं।

सिम्स के मेडिकल वार्ड की लिफ्ट को छोड़कर सभी लिफ्ट चालू है। अस्पताल परिसर में एक प्रसूता द्वारा नवजात को जन्म दिया गया उसके साथ कोई नहीं था इसलिए कर्मचारी लिफ्ट को कुछ समय के लिए बंद कर उसे वार्ड में छोड़ने गया था।

रायपुर हेल्थ इक्यूपमेंट मैनेजमेंट सिस्टम के इंजीनियर यहां आए हुए हैं। उनके द्वारा आईसीयू व मेडिकल वार्ड के ६ सक्शन व ५ वेंटीलेटर को चालू कर दिया गया है। सभी विभागों में सर्वे कर बंद मशीनों को चालू कराया जाएगा।
—डा.आरआर तिवारी, एमएस सिम्स





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: