कलायत.बरसात के पानी में डूबकर एक छात्र की मौत होने से गुस्साए लोगों ने विधायक गीता भुक्कल के आवास पर तोड़फोड़ की। इससे पहले लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एडीसी से भी हाथापाई की गई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में है, लेकिन विधायक व सांसद कोई सुध नहीं ले रहे। उनका कहना था कि जब तक गांव खरक की टूटी ड्रेन को बंद नहीं किया जाता और हलका विधायक मौके पर नहीं पहुंचती तब तक जाम नहीं खोला जाएगा।
देर शाम डीसी विकास गुप्ता मौके पर पहुंचे और मृत छात्र के परिजनों को मुआवजा और ड्रेन को बुधवार तक बंद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। गांव कमालपुर का 16 वर्षीय अशोक मंगलवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ रामगढ़ मोड़ पर बरसात का पानी निकालने के लिए काटी गई सड़क के पास नहाने गया था।
नहाते समय वह करीब 10 फुट गहरे पानी में डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। उसे निकालने के लिए प्रशासन ने फल्गु मेले से गोताखोरों को बुलाने के लिए संपर्क किया लेकिन गोताखोर ओर प्रशासन को कोई आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इससे लोग भड़क उठे और राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर जाम लगा दिया। पुलिस द्वारा जबरदस्ती जाम खुलवाने की कोशिश की गई तो महिलाएं सड़क के बीचों-बीच बैठ गई और जब तक अशोक की तलाश होने तक जाम न खोलने की जिद पर अड़ी रही। इसी दौरान एक युवक सुरेंद्र ने अशोक को खोज निकाला। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नहीं की जाती, तब तक जाम न खोलने की चेतावनी दी। इसी दौरान अशोक को सुरेंद्र नामक युवक ने खोज निकाला, तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।