bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गुड़गांव में आतंकियों के घुसने की खुफिया सूचना

गुड़गांव. कोर्ट परिसर में आत्मघाती हमलों के मकसद से दो-तीन आतंकियों के नई दिल्ली से सटे इस शहर में घुस आने की खुफिया सूचना के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

हालांकि पुलिस के आला अधिकारियों ने इसे रूटीन कार्रवाई ही बताया है। मंगलवार सुबह दिल्ली से खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस को दो-तीन आतंकियों के शहर में घुस आने की सूचना देते हुए कोर्ट परिसर पर हमले की आशंका जताई।

इसके बाद परिसर में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। साथ ही कोर्ट व मिनी सचिवालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। काफी देर तक कोर्ट परिसर में बड़े वाहन नहीं जाने दिए गए और लोगों की कड़ी तलाशी ली गई।

डीसीपी राकेश आर्य ने इसे रूटीन सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बताया, जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को खतरनाक अपराधियों की पेशी होने के कारण अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: