bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

डेंगू से राई में मौत नौ की पुष्टि

अम्बाला/राई/ कुरुक्षेत्र/ हिसार. प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है । राई में डेंगू से सोमवार रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अंबाला छावनी में दो, कुरुक्षेत्र में एक और रेवाड़ी जिले में छह लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

राई के खेवड़ा गांववासी मनोहरलाल कौशिक दिल्ली में मौत हो गई। वे पिछले 15 दिनों से डेंगू से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। उधर, अंबाला छावनी के बीसी बाजार में एक ही परिवार के दो बच्चों में डेंगू होने की पाजिटिव रिपोर्ट मिली है। पीड़ित चेतन (16) व सविता (11) भाई-बहन हैं। सविता को तीन दिन से व चेतन को एक सप्ताह से बुखार था। बुखार नहीं उतरने पर परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए।

रक्त नमूनों की जांच में डॉक्टरों को डेंगू के लक्षण मिले। जब तक डेंगू की पुष्टि हुई, चेतन की तबीयत काफी खराब हो चुकी थी और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। लड़की की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग को जब बीसी बाजार में डेंगू फैलने की सूचना मिली तो तुरंत वहां चूने का छिड़काव कराया। इसी बीच कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के मोहल्ला घुमानियांवासी हरीश गुप्ता को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

बीसी बाजार में फॉगिंग कराई जाएगी। डेंगू से बचाव के लिए सफाई व्यवस्था तथा इलाके में चेकअप अभियान चलाया जाएगा। -एसके महिपाल, एसएमओ, सिविल अस्पताल कैंट





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: