bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

फुटबॉल-आई लीग में 1.25 करोड़ रुपए के इनाम

नई दिल्लीदूसरे ओएनजीसी इंडियन फुटबॉल लीग (आई लीग) में 1.25 करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी। आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप की शुरुआत 26 सितंबर को ईस्ट बंगाल और चिराग यूनाइटेड के बीच कोलकाता के बारासात स्टेडियम में मुकाबले के साथ होगी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी ने बुधवार को कहा कि दूसरी आई-लीग में कुल 1.25 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

लीग के विजेता को 50 लाख रुपए और उपविजेता को 28 लाख रुपए मिलेंगे। आई लीग के दूसरे संस्करण के मैच कोलकाता, गोवा, मुंबई और लुधियाना में खेले जाएंगे। दूसरे आई लीग में कुल 12 टीमें भाग लेंगी।

स्तर सुधारने में मिली मदद

फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष दासमुंशी के अनुसार आई लीग से भारत को एशियाई फुटबॉल के अग्रणी देशों की कतार में पहुंचने और देश में फुटबॉल का स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।

डेंपो की जीत है लीग की सफलता

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी ने गोवा के डेंपो क्लब का उदाहरण देते हुए कहा कि एएफसी कप में डेम्पो की जीत आई लीग की सफलता का परिणाम है।

गौरतलब है कि डेंपो क्लब ¨सगापुर में होम यूनाइटेड को ४-३ से हराकर एएफसी कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।

बागान के लिए है अच्छा मौका :नए कोच करीम बेनचरीफा के नेतृत्व में कोलकाता फुटबॉल लीग जीतने वाली मोहन बागान टीम के कप्तान बाइचुंग भूटिया का मानना है कि उनकी टीम के लिए यह चैंपियनशिप जीतने का अच्छा मौका है। मोहन बागान को अपना पहला मैच शनिवार को कमजोर मानी जा रही मुंबई एफसी से खेलना है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: