bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaHisar Hisar

कचरी की चटनी खावैंगे म्हारे मेहमान

हिसार निर्मल ग्राम पुरस्कार के लिए राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा देवी सिंह पाटील से आगामी 17 अक्टूबर को सम्मानित होने वाले मेहमान प्रदेश की लोकप्रिय कचरी (काचर) की चटनी का स्वाद लेंगे। 8 राज्यों के ये मेहमान ग्रामीण परिवेश से होंगे, इसलिए उनके खान-पान की व्यवस्था भी ठेठ ग्रामीण जायके पर आधारित होगी।

अन्य प्रदेशों के पकवान भी होंगे शामिल : बैठक में हरियाणा के परंपरागत पकवानों के अलावा उन आठ प्रदेशों के स्थानीय पकवान भी मेहमानों को परोसे जाएंगे।

राजस्थान के प्रतिनिधियों के लिए दाल-बाटी, चूरमा, गट्टे की सब्जी व राजस्थानी कढ़ी होगी। इसके अतिरिक्त खाने की टेबल पर प्रत्येक समय एक सूखी सब्जी, एक दाल, सेंडविच, चिवड़ा, सांभर, इडली, डोसा, रायता, पनीर के खाद्य पदार्थ, चावल, मिस्सी रोटी, नान, फुलके, इमरती, गुलाब-जामुन, ढोकला, दूध, दही आदि भी भोजन में शामिल किए जाएंगे।

15 की शाम से पहुंचेंगे मेहमान :

विभिन्न राज्यों से आने वाले मेहमानों का 15 अक्तूबर की शाम से ही हिसार पहुंचना शुरू हो जाएगा। इनके लिए सुबह चाय-बिस्कुट के साथ ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था रहेगी। समारोह के दिन हैवी ब्रेकफास्ट होगा तथा दोपहर को उन्हें पैकेट में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

ये होगा भोजन में

मेहमानों को शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसे जाएंगे। इनमें लाल मिर्च की चटनी, नमकीन व मीठी खिचड़ी, दलिया, सांगरी की सब्जी, राजस्थानी कढ़ी, दाल-बाटी, चूरमा, गट्टे की सब्जी, मूंग का हलवा, देसी घी की जलेबी, लस्सी, खीर, मटके की कुल्फी आदि होंगे। बुधवार को डीसी ओपी श्योरान ने अधिकारियों की बैठक लेकर उत्तरी व पश्चिम भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले तकरीबन पांच हजार प्रतिनिधियों के खाने का मेन्यू फाइनल किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: