bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

बैंक हड़ताल : आज भी होगी परेशानी

पानीपत/हिसार.बैंक कर्मचारियों की हड़ताल का हरियाणा में व्यापक असर रहा। सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों पर बुधवार को ताले लटके रहे जिससे व्यापारियों व आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हड़ताल के पहले दिन कर्मचारियों ने बैंक शाखाओं के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। अनुमान के अनुसार प्रदेश में करीब 37 सौ करोड़ रुपए का लेनदेन प्रभावित हुआ है।

गुरुवार को भी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे जिससे लोगों को अभी और परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

अंबाला 100 करोड़

कैथल 50 करोड़

करनाल 350 करोड़

कुरुक्षेत्र 10 करोड़

पानीपत 225 करोड़

रोहतक 90 करोड़

सोनीपत 200 करोड़

यमुनानगर 50 करोड़

फरीदाबाद 800 करोड़

गुड़गांव 1000 करोड़

रेवाड़ी 100 करोड

जींद 300 करोड़

हिसार 100 करोड़

भिवानी 150 करोड़

महेंद्रगढ़ 100 करोड़ सिरसा 40 करोड़

क्या हैं मांगें?

>> पेंशन का दूसरा विकल्प >> वेतन पुनरीक्षण >> आउटसोर्सिंग पर रोक >> चतुर्थ श्रेणी में तत्काल नियुक्तियां >> इसके अलावा कर्मचारी यूनियनें सरकारी बैंकों के आपस में विलय का विरोध कर रही हैं। वे बैंकिंग क्षेत्र को और मजबूत करने पर जोर दे रही हैं।

समझौते का उल्लंघन

बैंक यूनियन की हड़ताल उनके व हमारे बीच जनवरी में हुए आपसी समझौते का उल्लंघन है। हम कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। -के रामकृष्णन चीफ एक्जीक्यूटिव, आईबीए





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: