Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood सिडनी
बॉलीवुड फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और ‘जोधा अकबर’ उन 11 भारतीय फिल्मों में से हैं जिनकी प्रविष्टियां वर्ष 2008 के एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड लिए भेजी गई हैं। यह पुरस्कार समारोह नवम्बर में क्विंसलैंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गोल्ड कोस्ट में आयोजित होगा। इन पुरस्कारों के लिए 43 देशों की कुल 180 फिल्मों की प्रविष्टियां मिली हैं।
एपीएसए के अध्यक्ष देस पावर कहते हैं, ‘एपीएसए के दूसरे ही साल में एशिया-प्रशांत के फिल्म उद्योग इस ओर आकर्षित हुए हैं। एशिया-प्रशांत के फिल्म निर्माता इस मंच के माध्यम से अपनी फिल्मों को अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।’
आमिर खान की फिल्म ‘तारे जमीन पर’ और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘जोधा अकबर’ के अलावा इस पुरस्कार समारोह के लिए केतन मेहता की ‘कलर्स ऑफ पैशन’, नंदिता दास निर्देशित पहली फिल्म ‘फिराक’, अनुराग कश्यप की ‘रिटर्न ऑफ हनुमान’, लीना मणिमेकलई की ‘गॉडेस’, के. कैनेडी की ‘महक’ और प्रेयस गुप्ता की ‘द प्रिजनर’ ने भी प्रविष्टियां भेजी हैं।
मेगन डॉनमैन की पहली भारतीय महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर आधारित फिल्म ‘यस मैडम’, परवेज शर्मा की ‘ए जेहाद फॉर लव’ और निष्ठा जैन की ‘लक्ष्मी एंड मी’ ने भी प्रविष्टि भेजी है।