मुंबई. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में भारतीय क्रिकेट टीम को निठल्ला बताने वाली राखी सावंत अब खुद एक क्रिकेट टीम को चियर करती नजर आएंगी। राखी जल्द शुरू होने वाले इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के मैचों में चियरलीडर्स ग्रुप को लीड करेगी। हालांकि पिछले दिनों आईपीएल में चियरलीडर्स को विवादों का सामना करना पड़ा था।
लेकिन अब देखना यह है कि विवादित राखी सावंत और आइपीएल के दौरान विवादों में घिरा चियरलीडर्स का ट्रेंड मिलकर क्या रंग दिखाते हैं। मालूम हो कि आइटम गर्ल राखी सावंत को आधिकारिक तौर पर चीयरलीडर्स की लीडर घोषित कर दिया गया है।
जिस-जिस शहर में मैच आयोजित होंगे राखी चियरलीडर्स के ग्रुप को लीड करेगी। इस बारे पूछने पर राखी ने बताया कि वह टीम का हौंसला बढ़ाने के दौरान डांस से कोरियोग्राफी तक हर चीज का जिम्मा वह खुद ही उठाएंगी। उन्होंने कहा कि आईपीअल मैच के दौरान जिन लोगों ने भी चीयरलीडर्स के छोटे कपड़ों पर पाबंदी जताई थी उन्हें वह मैच में आने का न्यौता देती हैं और उन्हें यकीन है कि वे लोग मैच देखने जरूर आएंगे तथा वह ऐसे दोगले लोगों को अच्छे से हैंडल करना जानती हूं।
राखी ने बताया कि उनकी टीम में 12 लड़कियां होंगी और वे पूरे टूर्नामेंट के दौरान 49 मैचों में लोगों के मनोरंजन व खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए मौजूद होंगी।