bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

दंगा पीड़ितों ने लगाए ‘राहुल गो-बैक’ के नारे

लुधियाना. 1984 के दंगा पीड़ितों ने बुधवार शाम यहां गुरुनानक भवन के बाहर नारेबाजी की और ‘राहुल गांधी गो-बैक’ के नारे लगाए। उस समय गुरुनानक भवन में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पंजाब प्रदेश कांग्रेस की बैठक ले रहे थे। शाम करीब 4.30 बजे दंगा पीड़ितों का एक जत्था सुरजीत सिंह की अगुवाई में गुरुनानक भवन के बाहर पहुंचा और राहुल व सोनिया गांधी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

इन्होंने जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार का पुतले भी जलाया। हालांकि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। यह लोग 1984 के दंगों में कांग्रेस के कुछ नेताओं की भूमिका की जांच की मांग कर रहे थे।

पंजाब की सभी सीटें जीतेंगे:

राहुल गांधी ने दावा किया है कि पंजाब में कांग्रेस राज्य की सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब आने से पहले वह राज्य में कांग्रेस को थोड़ा सुस्त मानते थे लेकिन तीन दिवसीय दौरे के बाद उन्हें विश्वास हो गया है कि राज्य में कांग्रेस कमजोर नहीं है।

वह जल्द ही फिर पंजाब आएंगे और पार्टी को ज्यादा समय देंगे। उस समय वे राज्य में रैलियां भी करेंगे। इसका कार्यक्रम अगले महीने तय हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: