मोगायुवकों के साथ रंगरलियां मनाने की शिकायत घर पहुंची तो किशोरी ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत के चलते उसे मथुरादास सिविल अस्पताल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। किशोरी को चरित्रहीनता के शक में स्कूल से भी निकाल दिया गया था।
किशोरी के पिता कारोबार के लिए दुबई गए हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी मंगलवार को दो लड़कों के साथ एक खेत के ट्यूबवेल पर मौजूद थी। खेत मालिक ने तीनों को रंगरलिया मनाते देखा तो इसकी शिकायत किशोरी के दादा को कर दी।
इससे शर्मशार होकर किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़क आग लगा ली।