bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

लड़की छेड़ने वाले एएसआई को धुना

मनीमाजरा.मौलीजागरां पुलिस चौकी में तैनात एएसआई देवीदयाल की लड़की को छेड़ने के आरोप में वीरवार रात करीब 8.30 बजे लोगों ने जम कर धुनाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासनगर का दिलीप बहन और भाई के साथ विकासनगर से मौलीजागरां की ओर आ रहा था। रास्ते में देवीदयाल ने इन्हें रोक कर छानबीन के नाम पर परेशान किया।

दिलीप ने एएसआई को बताया कि वह अपने भाई-बहन के साथ ट्यूशन पढ़ कर आ रहा है। आरोप है कि इस पर एएसआई ने दिलीप से मारपीट की और उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की। दिलीप ने सारी बात पिता कैलाश को बताई। देखते ही देखते मौके पर विकास नगर के काफी लोग इकट्ठा हो गए और देवीदयाल की जम कर धुनाई की। देवी दयाल भागा और मनीमाजरा थाने पहुंच गया।

उसका पीछा करते लोग भी थाने जा पहुंचे। मनीमाजरा के एसएचओ ने मामले को रफा-दफा करने के लिए कैलाश को समझाया। कैलाश ने बताया कि उनके बच्चे ट्यूशन पढ़ कर आ रहे थे, इसी दौरान देवीदयाल ने उनके साथ मारपीट की और बेटी से छेड़छाड़। एसएचओ हरिकुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हुई थी। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: