bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

वीटा का दूध महंगा

रोहतक. वीटा का दूध पीने वालों को अब अपनी जेब थोड़ेी और ढीली करनी पड़ेगी। प्रदेशभर में वीटा ने दूध के दामों में प्रति लीटर एक रुपए बढ़ोतरी कर दी है। फिलहाल वीटा दूध के दो ब्रांड ‘डबल टोंड व फुल क्रीम’ में बढ़ोतरी हुई है। डबल टोंड दूध अब १९ रुपए और फुल क्रीम २६ रुपए प्रति लीटर मिलेगा।

रोहतक मिल्क प्लांट के सीईओ जीआर ग्रोवर ने बताया कि रोहतक, अंबाला, जींद, कुरुक्षेत्र, सिरसा व बल्लभगढ़ जिलों में कार्यरत मिल्क यूनियन को करीब पांच हजार को-आपरेटिव मिल्क सोसाइटी दूध सप्लाई करती हैं। सोसाइटी द्वारा दूध की कीमत बढ़ाने के कारण ही यह फैसला लिया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: