मुंबई.
हवाई सेवा देने वाली किंगफिशर एयरलाइंस की उड़ाने अगले माह से महंगी होने की संभावना है। एक अक्टूबर से कंपनी किराए की संशोधित दरें लागू करने जा रही है।
त्योहारों को देखते हुए फैसला:
कंपनी के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले त्योहारों के मद्देनजर हवाई यात्रा के बेसिक किराए में संशोधन किया जा रहा है। इसे वृद्धि नहीं समझा जाना चाहिए।
बढ़ सकता है किराया:
समझा जा रहा है कि प्रस्तावित संशोधन के तहत कंपनी का किराया पांच फीसदी तक बढ़ सकता है। एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भिन्न सेक्टरों के लिए वृद्धि भी अलग-अलग होगी। लेकिन, किसी भी सूरत में पांच फीसदी से अधिक किराया नहीं बढ़ेगा।
विशेष दरें वापस होंगी:
किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवक्ता के अनुसार कंपनी जो विशेष दरें आफर कर रही थी, उन्हें वापस लिया जा रहा है। अब फिर से वास्तविक दरें लागू होंगी।