Sports
Other Sports Other Sports नई दिल्ली .
बॉक्सिंग एक लो प्रोफाइल खेल है और इसे भारतीय युवाओं में लोकप्रिय बनाने के लिए मॉडलिंग सहित तमाम अन्य प्रयासों की जरूरत है। बीजिंग ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय बॉक्सर विजेंद्र कुमार ने शुक्रवार को यह बात आईएसीएम द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में कही। समारोह में विजेंद्र को एक लाख का चेक और उनके कोच जगदीश को २१ हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
विजेंद्र ने कहा कि वे भारत में बॉक्सिंग को लोकप्रिय बनाने के लिए मॉड¨लग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेटर मॉड¨लग कर सकते हैं तो वे क्यों नहीं। वैसे भी वे पहले से मॉड¨लग करते आए हैं।
बॉक्सिंग को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे और अन्य बॉक्सर्स २क्१२ के ओलंपिक में मेडल जीतते हैं, तो इस खेल को और ज्यादा लोकप्रियता मिलेगी।
विजेंद्र ने कहा कि सम्मान समारोहों से निपटने के बाद वे अगले महीने 10 तारीख से पटियाला में होने वाले शिविर में हिस्सा लेंगे तथा खुद को और मांजने की कोशिश करेंगे। विजेंद्र ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य २क्१२ के ओलंपिक में गोल्ड जीतना है।
इस दौरान विजेंद्र के कोच जगदीश कुमार ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक के बाद युवा खिलाड़ी बड़ी तादाद में इसे सीखने के लिए आ रहे हैं।