bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

कराची में हमले की साजि़श का भंडाफोड़

कराचीपाकिस्तान के कराची शहर में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन चरमपंथी मारे गए हैं और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि चार में से दो चरमपंथियों ने ख़ुद को उड़ा लिया था।

पुलिस का दावा है कि ये चरमपंथी कराची में तबाही मचाने वाले थे। पुलिस के मुताबिक उन्होंने कराची में एक घर पर छापा मारा।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को बंधक बनाकर रखे गए एक व्यक्ति का शव भी मिला है। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि चरमपंथी प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-झांगवी के सदस्य थे। पहले से पकड़े गए एक संदिग्ध के बयान के आधार पुलिस कराची के इस घर तक पहुंची थी।

पिछले सप्ताह इस्लामाबाद के मैरियट होटल में हुए धमाके के बाद पुलिस ने चरमपंथियों की धर-पकड़ के लिए व्यापक कार्रवाई शुरू की है। कराची को बर्बादी से बचा लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने हमें उस घर से कई जैकेट मिले हैं, जिनमें विस्फोटक भरा हुआ था।

हमें लगता है कि ये सी-4 विस्फोटक था। सी-4 ऐसा विस्फोटक है, जिसका आम तौर पर सैनिक इस्तेमाल करते हैं लेकिन पाकिस्तान में हुए कई बम हमलों में इनका इस्तेमाल हुआ है। पुलिस का दावा है कि जब उन्होंने कराची के घर पर छापा मारा, तो उन पर गोलियां चलाई गई।

पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी क़रीब एक घंटे तक चली। एक चरमपंथी को गिरफ़्तार भी किया गया है। पुलिस का दावा है कि चरमपंथियों ने अपने को धमाके से उड़ा लिया क्योंकि उनके पास गोलियां खत्म हो गई थीं। गिरफ्तार चरमपंथी का नाम करीमुल्लाह बताया गया है। वर्ष 2005 में एक वरिष्ठ शिया मौलवी की हत्या के मामले में करीमुल्लाह की तलाश थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: