News
International International बीजिंग.
चीन का तीसरा मानवयुक्त यान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में अपनी कक्षा में पहुंच गया है। इसी के साथ चीन के अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की लिए तैयारी कर रहें हैं।
मानवयुक्त यान ‘शेन्झाऊ-7’ को लॉन्ग मार्च रॉकेट से गत दिवस अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था। इसके साथ ही अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन, अमेरिका और रूस के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है।
शेन्झाऊ-7 में तीन यात्री गए हैं, जिनमें से एक पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी भी करेगा। यह यान तीन से पांच दिनों तक अंतरिक्ष में रहेगा। अंतरिक्ष में चहलकदमी तथा प्रयोगशाला बनाना चंद्रमा पर पहुंचने की चीन की दीर्घकालिक योजना का एक हिस्सा है।
अंतरिक्ष यान में सवार अंतरिक्ष यात्री जियाई झिगांग शनिवार को अंतरिक्ष में चहलकदमी करेंगे और चीन के इतिहास में अपना नाम अमर करेंगे। झियांग करीब 40 मिनट तक अंतरिक्ष में रहेंगे और ‘स्पेसवॉक’ करेंगे।
झियांग के लिए विशेष रूप से 3 करोड़ डॉलर की लागत वाला विशेष सूट तैयार किया गया है। इस सूट का वजन 120 किलोग्राम है। ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी के अनुसार अंतरिक्ष यात्रियों के लिए खाने का विशेष प्रबंध है और अंतरिक्ष यात्रियों को विशेष अंतरिक्ष खाना दिया गया है।