bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पंजाब से कतराने लगे उद्योगपति

चंडीगढ़.राज्य सरकार का न के बराबर प्रोत्साहन, बिजली संकट, इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिल्टीज, खराब इंडस्ट्रियल पॉलिसी और सरकारी अफसरों के सुस्त रवैये का असर यह है पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने से उद्योगपति कतराने लगे हैं।

पसंदीदा स्थल नहीं

62 फीसदी उद्योगपतियों का कहना है कि पंजाब नए इंडिस्ट्रयल निवेश या विस्तार के लिए उनका पसंदीदा स्थल नहीं है। सिर्फ 9 फीसदी उद्योगपति ही पंजाब में निवेश के इच्छुक हैं जबकि 29 फीसदी अनिश्चिय की स्थिति में है। फिक्की और जर्मन संगठन कोनार्ड एडेन्यूर स्टिफटंग (केएएफ) की सर्वे की रिपोर्ट ने राज्य सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। सर्वे में 53 फीसदी उद्योपतियों ने कहा कि पंजाब में नया कारोबार शुरू करना मुश्किल काम है जबकि 19 फीसदी ने कहा, कारोबार शुरू करने के बाद रोजाना का काम और भी मुश्किल है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: