bhaskar Web English
HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

घर सजाना है तो लोन लीजिए..

मुंबई. क्या इस दीवाली पर आप अपने घर की मरम्मत का काम धन की व्यवस्था न हो पाने के कारण टालने का मन बना रहे हैं? हमारी मानें तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। घर की मरम्मत के लिए धन की व्यवस्था ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ से पूरी हो सकती है। ऐसे लोन पर ब्याज की दर भी पर्सनल लोन से कम होती है।

दोनों दर पर उपलब्ध:

‘होम लोन’ आफर करने वाले कई बैंक फिक्स्ड और फ्लोटिंग दर पर ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ भी उपलब्ध कराते हैं। सिर्फ इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह लोन सिर्फ सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क केलिए ही दिया जाता है, न कि फर्निशिंग वर्क के लिए।

ज्यादा किफायती:

कोटक महिंद्रा बैंक के वाइस प्रेसीडेंट व बिसनेज हेड (पर्सनल फाइनेंस) कमलेश राव के अनुसार, ‘कई लोगों को ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ के बारे में मालूम नहीं है, वे अब भी घर की मरम्मत के लिए पर्सनल लोन ही लेते हैं।

ऐसे लोन अनसिक्योर्ड होते है इसलिए इन पर ब्याज की दर हमेशा ऊंची रहती है, लेकिन जहां तक ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ की बात है, लागत के मामले में यह अधिक किफायती होता है।’

कितना ले सकते हैं लोन? सरकारी बैंक, इस लोन के तहत 2 से 5 लाख रुपए तक लोन मुहैया कराते हैं। ऐसे लोन की अदायगी के लिए समयावधि 10 से 15 वर्ष तक सीमित होती है। इससे ज्यादा बड़ी राशि के लिए सरकारी बैंक उस विशिष्ट मामले पर गौर करने के बाद ही लोन देते हैं।

कैसे होगी अदायगी?

‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ की अदायगी मासिक किस्तों (ईएमआई) में की जा सकती है। मासिक किस्त को सीधे बैंक खाते से भी कटाया जा सकता है या फिर यह अग्रिम तिथि के चेक से भी अदा की जा सकती है।

औरफायदे?- द्द आपने मकान पर पहले से लोन लिया हुआ है, तो भी उसी मकान पर ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ भी मिल सकता है। द्द कई बैंक इस लोन के तहत मरम्मत खर्च के अधिक से अधिक हिस्से के लिए लोन आफर करते हैं।

आपने जिस बैंक से ‘होम लोन’ लिया है, यदि आप उसी बैंक से ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ लेते हैं, तो आपको मरम्मत खर्च का 100 फीसदी तक लोन मिल सकता है।

एचडीएफसी बैंक जहां ‘होम लोन’ के अपने मौजूदा ग्राहकों को शत-प्रतिशत खर्च के लिए ‘होम-इम्प्रुवमेंट लोन’ उपलब्ध कराता है, वहीं केनरा बैंक ‘होम लोन’ के अपने मौजूदा ग्राहकों को 85 फीसदी और नए लोन लेने वालों को 80 फीसदी राशि तक लोन देता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: